“जीडीएम सामाधान दिवस” पर हुआ समस्याओं का समाधान
लोक जागरण-गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण में ‘प्राधिकरण समाधान दिवस’ के अवसर पर शहरवासियों की समस्याओं का समाधान किया गया। इस अवसर पर जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने जनसमस्याओं की सुनवाई कर त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।
उपाध्यक्ष ने बताया कि इस शिविर में कुल 22 आवेदकों ने अपनी भूमि, मानचित्र और अवैध निर्माण से संबंधित समस्याओं व शिकायतों को प्रधिकरण के सामने रखा। जिन पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कुल 5 प्रकरणों का तत्काल निस्तरण करा दिया गया तथा शेष प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह में आवश्यक कार्यवाही करने के कड़े निर्देश दिए गए।
जीडीए के अनुसार आवेदिका मुहम्मद आरिफ शरीफ, निवासी मोहम्मद नगर कालोनी, पादरी बाजार द्वारा मानचित्र स्वीकृत में परिलक्षित हो रही कमियों के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपाध्यक्ष ने सहायक अभियन्ता राजबहादुर सिंह को इस पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई और निस्तारण के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त राघवेन्द्र पुत्र गोविन्द शाही द्वारा सम्पत्ती के नामान्तरण हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया। इस पर सम्पत्ति अनुभाग के प्रभारी /संयुक्त सचिव अजय कुमार को समस्या का यथाशीघ्र समाधान करने और आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया। उनौला, गोरखपुर से आये उमाशंकर द्वारा उनौला में कालोनी के लेआउट स्वीकृत किये जाने हेतु अपना प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, जिस पर शिविर में उपस्थिति सहायक नगर नियोजक को तत्काल आवश्यक कार्वयाही करने के निर्देश दिये गये ।
इस समाधान दिवस में प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के साथ प्रभारी सचिव प्रखर उत्तम, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी संतोष कुमार कुशवाहा, मुख्य अभियंता किशन सिंह, संयुक्त सचिव अजय कुमार, अधिशासी अभियंता राकेश प्रताप सहित प्राधिकरण के समस्त सहायक/अवर अभियंता, तथा अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
बता दें कि जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु यह ‘प्राधिकरण समाधान दिवस’ प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय बृहस्पतिवार को नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है।
