प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशामुक्त भारत के आह्वान को जनआंदोलन का रूप देने और ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ के लक्ष्य को
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशामुक्त भारत के आह्वान को जनआंदोलन का रूप देने और ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में अब एक व्यापक और प्रभावी नशामुक्ति अभियान चलाया जाएगा। विधानसभा परिसर में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई राजकीय विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों और परीक्षा नियंत्रकों की उच्च स्तरीय बैठक में इस अभियान को लेकर विस्तृत कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया।
संस्कार और अनुशासन का केंद्र बनेंगे कॉलेज: उच्च शिक्षा मंत्री
बैठक को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखकर ही देश और प्रदेश के भविष्य को सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि योगी सरकार उच्च शिक्ष
