सोशल मीडिया पर आरक्षण हटाने के लिए चल रही मुहिम के बीच भारत में आठवीं जनगणना जाति के आधार पर करने का निर्णय लिया गया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, घर-घर जाकर जनसंख्या की गिनती शुरू होने से पहले 17 से 31 अगस्त तक खुद जानकारी भरने (सेल्फ एन्यूमरेशन) का विकल्प होगा। शुरुआत बर्फबारी वाले क्षेत्रों से होगी जबकि अन्य राज्यों में जनसंख्या गणना का चरण अगले साल शुरू होने की संभावना है।